ऊखीमठः केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी आशा नौटियाल ने मद्महेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की ओर कराए जा रहे विकास कार्यो को प्रमुखता से जनता के सम्मुख रखा। 

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी आशा नौटियाल ने मद्महेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की ओर कराए जा रहे विकास कार्यो को प्रमुखता से जनता के सम्मुख रखा। 

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची। जहां उन्होंने चंद्रकल्याणी राकेश्वरी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने वहां मौजूद महिलाओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मद्महेश्वर धाम जाने वाले मार्ग पर बणतोली में गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर इस बरसात में क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुलिया निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। जिसका बकाएदा शासनदेश भी जारी हो चुका है। जिससे मद्महेश्वर धाम की यात्र सुगम हो जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार आपदा पीडि़तों के साथ हर समय खड़ी रही है। बताया कि प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहे राइंका रांसी में सरकार ने सभी प्रवकता पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी है। साथ ही रांसी हेलीपैड के विस्तारण के साथ जल मोड नालियों का निर्माण भी कर दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि रांसी गांव में २ गजे बैशाख को लगने वाले पौराणिक चैथोला एवं श्रावण माह की सक्रांति से २ गजे असुज तक लगने वाले तीन माह के जागर मेले के सरंक्षण के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। ग्राम प्रधान रांसी कुंती देवी ने कहा कि विधायक न रहते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल क्षेत्रीय विकास के लिए हर समय संघर्षरत रही है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी ने उनियाणा, राउलेंक, बुरूआ, गैड, गडगू आदि गांवों में भी जनसपंर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रधान कुंती देवी, तीलू रौंतेली पुरस्कार से सम्मानित व कवियत्री जीवंती देवी खोयाल, गुलाब सिंह, खोयाल, यशपाल सिंह पंवार, महिपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, दलिप सिंह रावत, गीता देवी, शीला देवी, ईश्वरी प्रसाद भट्ट, उम्मेद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, महामंत्री दलवीर सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत, संदीप पुष्पवाण, योगेंद्र सिंह नेगी, हेमलता पंत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, प्रेमलता पंत, विनोद रावत, विपिन सेमवाल, भगत कोटवाल, हेमलता नौटियाल, रेखा रावत, रघुवीर पंवार, कुंवर सिंह नेगी, प्रदीप रावत समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि