युवा खिलाडियों की प्रतिभा को निखारता है गांव-गांव मे आयोजित होने वाले खेल।

Spread the love

ब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश चंद रमोला।

युवा खिलाडियों की प्रतिभा को निखारता है गांव-गांव मे आयोजित होने वाले खेल।

गांव के सीढ़ीनुमा खेतों में खेले जाने वाले खेल हमारे युवा खिलाडियों की प्रतिभा को निखारते हैं और इन्हीं छोटे मैदोनो से युवा खेल कर अपने भविष्य को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करते हैं। गांवो में हालांकि खेलने के लिए उचित मैदान नहीं मिलता है मगर खेतों में खेले जाने वाले इन खेलों से युवाओं को आत्मबल जरुर मिलता है। ये वक्तव्य भंडारस्यूं के मुख्य गांव गेंवला के घटोडी स्टेडियम में यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल ने तीन दिवसीय क्रिकेट मैच के उद्घाटन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए प्रोत्साहित भी किया। मैच के विशिष्ट अतिथि रहे ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली ने भी सभी टीमों से संयम और दृढ़ता से खेलेंने की प्रेरणा दी और खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा। घटोडी स्टेडियम के उद्घाटन मैच में डांग और बडेथ की टीमों का आमना-सामना हुआ जिसमें डांग की टीम ने टास जीतकर खबर लिखे जाने तक पांच ओवर में 56 रन बना लिए थे। इस दौरान मुख्य आयोजक सिद्धार्थ रावत उर्फ डीएम, प्रकाश रावत, सूरज , माधव , भानू प्रताप, सागर आदि युवा खिलाडियों ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अन्य अतिथि के रुप में मनोज राणा, रोहित रावत, रविन्द्र सिंह भंडारी , बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मनोज सिलवाल व गांव के अन्य कई युवा व बुजुर्ग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि