ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा भाजपा प्रत्याशी ने श्री केदारनाथ चल उत्सव विग्रह डोली के दर्शनों के बाद बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।

Spread the love

 ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा भाजपा प्रत्याशी ने श्री केदारनाथ चल उत्सव विग्रह डोली के दर्शनों के बाद बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। जनसंपर्क अभियान के भाजपा नेत्री अनुकृति गुंसाई ने भी भाजपा प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ओंकारेश्वर मंदिर के समीप देव दर्शनी में भगवान केदारनाथ की अगुवाई करने के लिए पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों के साथ फूल मालाओं व अक्षतों के साथ उन्होंने भगवान की चल उत्सव विग्रह डोली का स्वागत किया। साथ ही स्थानीय महिलाओं के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकारों व पारंपरिक गीतों के साथ डोली की अगुवाई की। बाबा के दर्शनों के पश्चात भाजपा प्रत्याशी ने बांसबाड़ा स्थित भाजपा के नए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए बसुकेदार क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान में निकल पड़ी। उन्होंने क्षेत्र के बष्टी, बीरों देवल, पाली, डालङ्क्षसगी सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड यात्रि पहुंचे है। आपदा के कारण डेढ़ माह केदारनाथ यात्रा कुछ प्रभावित रही। जिसे मुख्यमंत्री की निगरानी में प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से कार्रवाही करते हुए यात्रा को आम श्रद्वालुओं के दर्शनाथ हेतु सुगम बनाया गया। कहा कि आगामी श्री केदारनाथ यात्रा में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाय करने वाले कारोबारियों से बातचित कर उन्हे साथ लेकर यात्रा व्यवस्थाए संचालित की जाएगी। जिसके बाद अधिकारियों से यात्रा संचालन के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत की पुत्रबधु अनुकृति गुंसाई ने कहा कि केदारनाथ की जनता ने हमेशा मातृशक्ति का सम्मान किया है। मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे के लिए कोई मुद्दे नहीं रह गए है। इस लिए वह बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व महामंत्री अनूप सेमवाल, जिपंस शीला रावत, सविता भंडारी, रीना बिष्ट, जिला मंत्री बुद्धि नेगी, कर्मादत्त नौटियाल, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सेमवाल, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, कार्तिकेय मंदिर समिति उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, भाजयुमो गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी, अमित प्रदाली, सरला भट्ट, त्रिभुवन नेगी, हरिहर रावत, हेमलता नौटियाल, बीर सिंह रावत, समेत भारी संख्या में मौजूद थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि