मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों को छू रहा: पायल लाठ।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों को छू रहा: पायल लाठ।

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने ली भाजपा की सदस्यता।

             बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः  छत्तीसगढ़ की सक्रिय समाज सेविका पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की फाउंडर पायल शब्द लाठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति समर्पण की भावना और उत्तरोत्तर प्रगति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पायल लाठ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बिलासपुर भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। पूरे छत्तीसगढ़ में समाज सेवा का पर्याय बन चुकी पायल लाठ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और आम आदमी के विकास के लिए लगातार समर्पित भाव से काम करती आ रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पायल ने कहा कि देश को सर्वोपरि मानकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारत माँ की सेवा में लगे हुए हैं। किसी भी देश में ऐसे समर्पित नेता बिरले मिलते हैं। एक अरसे से छत्तीसगढ़ में समाज सेवा में सक्रिय पायल लाठ जरूरतमंदों और समाज के पिछले तबके के विकास के लिए काम करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में शामिल होने के बाद वे पूरी ताकत के साथ सामाजिक सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाएंगी।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि