प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य गांवों का सर्वागीण विकास : आशा नौटियाल।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य गांवों का सर्वागीण विकास : आशा नौटियाल।

                        ऊखीमठः  भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सम्मुख रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा भाजपा नेता कुलदीप रावत ने मद्महेश्वर व केदारघाटी के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी के लिए पक्ष में वोट कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

बुधवार को केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ताल-जामण, जौला, पाट्यों, बडेथ, भटवाडी, संगूड, नैणी पौंडार, क्यार्क बरसूडी, बसुकेदार एवं कौशलपुर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियन चलाते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बसुकेदार में बहुप्रतिक्षित तहसील भवन निर्माण का शासनादेश जारी हो चुका है। नया तहसील भवन बन जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जोला-बडेथ में खेल मैदान विस्तारीकरण किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि राज्य सरकार गांवो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में बारात घर के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां संचालित करने के लिए विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई है। सरकार के इसी विकास के लक्ष्य के आधार पर ही जनता से वोट मांगे जा रहे है। प्रचार अभियान के दौरान राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। इस लिए वह प्रदेश सरकार पर अर्नगलन आरोप लगाना ही रह गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो को देखते हुए जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का इरादा बना चुकी है। अब वह विपक्षी पर्टियों के बहकावें में आने वाली नहीं है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता कुलदीप रावत ने मद्महेश्वर घाटी के सीमांत गांव गडगू एवं केदारघाटी के मैखंडा में जन सभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कुलदीप रावत के साथ लवित राणा, सौरभ भट्ट, रचित बगवाडी, जगदीश पुजारी, अवधेश रावत, विनोद अंथवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना ही उनका लक्ष्य है। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वृजमोहन सिंह नेगी, मंडल महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, मंडल मंत्री बुद्धि सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेशचंद्र बेंजवाल, उत्तमराज नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, जिला मंत्री कर्मादत्त नौटियाल, रजनीश गैरोला, मंडल उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद भट्ट, भुवनेश्वरी देवी, जिपंस शीला रावत, शोसल मीडिया प्रभारी अजय जोशी, विजय पंत, जिला मंत्री मातबर सिंह बिष्ट, प्रवासी विजय रावत, कुलदीप सिंह, बच्ची राम जोशी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि