भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुले।

Spread the love

उखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

श्री केदारनाथ धाम

भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुले।

 श्री केदारनाथ: कपाट खुलने के बाद दूसरे दिन दोपहर तक चालीस हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

केदारनाथ: 11 मई। श्री केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट आज अपराह्न विधि विधान पूजा अर्चना पश्चात खुल गये है। बीते कल शुक्रवार को श्री केदारनाथ के कपाट खुले।
परंपरा रही है कि श्री केदारनाथ जी के कपाट खुलने के बाद शनिवार अथवा मंगलवार को श्री भैरव नाथ जी के कपाट खुलते है उसके बाद श्री केदारनाथ धाम में आरतियां सहित प्रसिद्ध शांयकालीन आरती शुरू हो जाती है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गोड़ के मुताबिक कल कपाट खुलने से आज शनिवार दोपहर तक चालीस हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके है। कपाट खुलने के दिन 29030( उनतीस हजार तीस) तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।

मान्यता है श्री भैरवनाथ को श्री केदारनाथ का रक्षक कहते है भैरव नाथ भगवान शिव के गणों में से प्रबल शक्तिशाली है।
आज श्री भैरव नाथ जी के कपाट खुलते समय श्री केदारनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित हक हकूक धारियों तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने के बाद यज्ञ- हवन, पूजा- अर्चना हुई तथा भैरवनाथ जी के पश्वा अवतरित हुए तथा यात्रा की कुशलता का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल,भैरवनाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’