काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
प्रोफेसर
आगे ही वह बढ़ता चलता।
प्रति पल चिंतन करता रहता।
उन्नतिशील विचार लिये वह।
विकसित मन-समाज को रचता।
भेदभाव से मुक्त बटोही ।
मंज़िल पर ही केवल रुकता।
तीक्ष्ण बुद्धि अतिशय निरपेक्षी।
अपनी धुन को सर्व समझता।
अति उत्साही सत्य पंथ प्रिय।
वस्तुनिष्ठ मोहक तन्मयता।
पैनी दृष्टि कल्पना उज्ज्वल।
सात समन्दर पार विचरता।
अपने में खुशहाल हमेशा। ।
मौलाना मस्ताना लगता।
नहीं फिक्र है किसी बात की।
पावन लक्ष्य सदा ही दिखता।
रामबली की यही धारणा।
प्रोफेसर शिव बौद्धिक क्षमता।









