ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा के बाजार में जल्द लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे।
अल्मोड़ाः नगर के बाजारों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वृहस्पतिवार को प्रांतीय उद्योग जिला एवं नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बाजार से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। बाजार में दो स्वागत द्वार बनवाने, निर्माणाधीन पार्किंगों को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर वहां पर व्यापार मंडल के संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील शाह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, दिनेश मठपाल, शहजाद कश्मीरी, मोहन कनवाल, अतुल पाण्डे, राकेश तिवारी आदि लोग मौजूद थे।







