केदारनाथ विधानसभा सीट पर बदरीनाथ जैसा प्रदर्शन दोहराने के लिए कांग्रेस ने पूरी शक्ति लगा दी

Spread the love
देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट पर बदरीनाथ जैसा प्रदर्शन दोहराने के लिए कांग्रेस ने पूरी शक्ति लगा दी है। इस सीट पर सफलता के माध्यम से पार्टी को पर्वतीय क्षेत्र के मतदाताओं में पैठ मजबूत होने का संदेश दे सकेगी, साथ ही भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को निशाने पर लेने का अवसर मिल जाएगा। प्रदेश में पार्टी के तमाम बड़े नेता पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में छोटी-छोटी सभाओं के साथ जनसंपर्क भी कर रहे हैं। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है।केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर को है। उपचुनाव को मुख्य विपक्षी दल ने भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। इसका प्रमुख कारण केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गहरा लगाव है। कांग्रेस उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बड़ी चुनौती के रूप में देखती रही है। इसी कारण वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और फिर वर्ष 2024 के लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पार्टी को सत्ताधारी दल भाजपा के किले में सेंध लगाने का अवसर नहीं मिला। यद्यपि, गत जुलाई माह में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव ने कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है।

केदारना‍थ उपचुनाव पर नजरें

विशेष रूप से बदरीनाथ विधानसभा सीट पर पार्टी अपना कब्जा बनाए रखने में सफल रही। इसीलिए पार्टी की नजरें अब केदारनाथ उपचुनाव पर हैं। पार्टी हाईकमान इस उपचुनाव को एकजुटता से लड़ने की हिदायत सभी नेताओं को दे चुका है।कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रचार के लिए उतार चुकी है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय नेताओं को भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मोर्चे पर भेजा गया है। इससे पहले बदरीनाथ विधानसभा सीट जीत चुकी कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन को पर्वतीय मतदाताओं में बढ़ती पैठ माना, साथ में भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे के प्रति जन समर्थन घटने के रूप में इसे प्रस्तुत किया था।

मैदान में हैं द‍िग्‍गज

केदारनाथ में भी कांग्रेस इसी प्रयोग को दोहराने के लिए दिग्गजों को झोंके हुए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल जन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है। इससे पर्वतीय क्षेत्र के मतदाताओं में रोष है। केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है, ताकि भाजपा को सबक सिखाया जा सके।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि