महाकुंभ का औपचारिक श्रीगणेश करने के बाद प्रधानमंत्री जाएंगे श्रृंगवेरपुर धाम

Spread the love
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को और बढ़ाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार अयोध्या की तरह ही एक और स्थल को आस्था का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी में है। वनगमन के वक्त जहां से प्रभु श्रीराम ने गंगा पार किया था, प्रयागराज स्थित उस श्रृंगवेरपुर धाम को ऐसा बनाया जा रहा कि वहां पहुंचते ही त्रेता युग का आभास होगा।श्रृंगवेरपुर धाम को अयोध्या की तरह की सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर को इसे तीर्थ क्षेत्र घोषित करेंगे और यहां की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। अयोध्या से चित्रकूट तक बनाए जा रहे राम वन गमन पथ के दो चरणों का भी लोकार्पण होगा।

पथ भी यहां से होकर ही निकलेगा, जिस पर लगभग 4200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैैं। यहां 1100 रुपये से गंगा पर पुल भी बनने जा रहा है। धाम में निषादराज पार्क बनकर लगभग तैयार हो गया है। भगवान राम और निषादराज की गले लगती प्रतिमा लग गई है। गंगा के घाटों का काम भी पूरा हो चुका है। वहां वन विभाग के शोध के आधार पर रामायणकालीन पौधे भी रोपे जा रहे हैं।

अब तीन हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है, जहां प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर लैंड करेंगे। प्रधानमंत्री पहले प्रयागराज आएंगे और संगम जाकर गंगा की पूजा व आरती करेंगे। फिर किला स्थित अक्षयवट, हनुमान मंदिर कारिडोर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद परेड में सभा करेंगे फिर श्रृंगवेरपुर जाएंगे।

निषादराज ने भगवान को कराया था गंगा पार

वनवास जाने के दौरान भगवान राम रात्रि विश्राम निषादराज की नगरी में किए थे। अगले दिन भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को निषादराज ने गंगा पार कराया था। जिसकी गाथा का वर्णन निषादराज पार्क में लाइट एंड साउंड सिस्टम से किया जाएगा।

निषादराज की नगरी धार्मिक पर्यटन की बड़ी परियोजनाओं से निखर रही है। भगवान राम और निषादराज की मित्रता की मिसाल तपोस्थली श्रृंगवेरपुर को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

निषादराज पार्क बढ़ाएगा पौराणिक महत्व के स्थल की छटा

श्रृंगवेरपुर में लगभग 165 करोड़ रुपये के कार्य हो रहे हैं। इनमें निषादराज पार्क प्रमुख है, जो लगभग 10 एकड़ में विकसित हो है। पार्क में हरियाली, कलात्मक रोशनी के बीच चलते फव्वारे के अलावा दीवारों पर रामायण से जुड़े प्रसंग का चित्रण का कार्य हो रहा है।

इसी पार्क में भगवान राम और निषादराज गुह की गले मिलते 51 फीट की कांस्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। यह प्रतिमा पूरी दुनिया को समरसता का संदेश देगी। ललित कला अकादमी, लखनऊ की ओर से यह प्रतिमा तैयार कराई गई है। धाम में प्रवेश करते ही भव्य द्वार तैयार हो गया है।

संध्या घाट, टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर व सीता कुंड विकसित

लगभग 29 करोड़ रुपये से संध्या घाट, टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर, पार्किंग, सीता कुंड का विकास हो चुका है। फेसिलिटेशन सेंटर के दोनों तल पर यात्रियों के ठहरने के लिए टायलेट के साथ दो बड़े हाल हैैं। संध्या घाट सीढ़ियों के साथ बनाया गया है। श्रृंगवेरपुर धाम में 20 करोड़ 34 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निषादराज सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहां श्रृंगवेरपुर आने वाले पर्यटकों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि