बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे चेतना विरुध्द नशा अभियान का चौथा चरण।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे चेतना विरुध्द नशा अभियान का चौथा चरण।

बच्चों की विविध स्पर्धाएं हुई और पुरस्कृत किये गये।

नशा सामाजिक बुराई, इससे दूर रहें: एएसपी अर्चना झा।

            बिलासपुर। पायल एक नया सवेरा वेलफ़ेयर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन महिला बिलासपुर इकाई द्वारा चेतना विरुद्ध नशा अभियान के चौथे चरण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में किया गया। यहां बालदिवस के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में एडीशनल एसपी अर्चना झा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थीं। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि संस्था की ओर से बच्चों के लिए रंगोली , निबंध और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इसका टॉपिक था नशा मुक्ति। जहां बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगोली नशा मुक्ति को लेकर बनाई। मुख्य अतिथि एएसपी अर्चना झा ने बच्चों को नशे के परिणाम बताए और इनसे दूर रहने आगाह किया। उन्होने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो अच्छे से अच्छे परिवार को खत्म कर देता है अतः किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। पायल लाठ ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसने हमारे समाज के कई हिस्सों में गहरी जड़ें जमा ली हैं। यह केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज, और राष्ट्रीय विकास को भी प्रभावित करता है। नशे के बढ़ते चलन को नियंत्रित करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में “चेतना अभियान” का चौथा चरण, “चेतना विरुद्ध नशा,” इस समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे की बुराई के प्रति जागरूकता फैलाना और इसे सामूहिक प्रयासों से जड़ से समाप्त करना है। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर, मैडम रेणु यादव, कराटे कोच शाहिद समेत स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि