ऊखीमठः  केदारनाथ में कांग्रेस ने अपना प्रचार तेज कर दिया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः  केदारनाथ में कांग्रेस ने अपना प्रचार तेज कर दिया है।  इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढवाल लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गौदियाल ने संयुक्त रुप से जनसम्पर्क और नुक्कड सभाऐं की । उखीमठ ब्लॉक के विभिन्न गाँवों में दोनों कांग्रेस नेता प्रचार करने पहुँचे, जहाँ उन्हे अपार जनसमर्थन मिला । फूलों की माला पहनाकर ग्रामिणों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया । मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मनोज रावत ने कहा कि सरकार लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है । और आज लोहारा गाँव में एन एच ए के अधिकारी मुआवजे का चैक लेकर वोटरों को प्रलोभन देने पहुँच रहे हैं । अपनी नुक्कड़ सभा में उन्होने कहा कि आपने मुझे पांच साल के लिए आपने चुना और मैंने केदारनाथ की हर लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी थी । उन्होने कहा कि देवास्थापन बोर्ड की लड़ाई मैने लडी ।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि 31 जुलाई में आई आपदा में स्थानीय लोगों को केदारनाथ से हैली सेवा देने से मना कर दिया । उन्होने कहा कि भाजपा धाम विरोधी है । उन्होने कहा कि भाजपा धामों की जमीनो पर कब्जा कर बडे पूंजीपतियों को देने की तैयारी कर रही है। वहीं गणेश गौदियाल ने बेरोजगारी के मुद्दे को अपने चुटिले अंदाज में लोगों को समझाते हुए कहा कि गाँवो में युवा बेरोजगार है । उनकी नौकरी ना लगने की वजह से युवाओं की शादी नहीं हो रही है । उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही रोजगार दे सकती है । और तभी बेरोजगार युवाओं की शादी हो पाएगी । इस बात को नारे का रुप देते हुए उन्होने कहा अबकी बारी कांग्रेस लाएगी ब्वारी। उन्होने कहा कि वो अपने जीवन में पहली बार देख रहे हैं कि शराब की दुकानों की भी शाखाऐं खुल रही हैं ।

सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि मसूरी में हजारों बीघा जमीन सरकार एक पूंजी पति को देदी गई है । और अब सरकार की नजर चोपता पर है । तभी वहाँ से स्थानीय लोगों को बेदखल किया जा रह है । उन्होने कहा कि हमारे पूर्वजों ने केदारधाम से हमको पाला और हम अपने बच्चों को पाल रहे हैं । लेकिन ये सरकार केदारनाथ धाम से सबको बेदखल करने वाली है।

इस दौरान जनसम्पर्क में चमोली जिले के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, और जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि