संजय एम. तराणेकर, (कवि, सूत्रधार व समीक्षक)
इंदौर (मध्यप्रदेश)
नेताओं बिगड़ रहे हैं बोल
नेताओं के तो बिगड़ रहे हैं बोल,
वह सिर्फ बजा रहे हैं झूठे ढोल।
उद्धव तो हेलीकॉप्टर चेकिंग पर,
ज़बरदस्त लाल-पीले हो रहें हैं।
खींझ मोदी-शाह पर निकाल रहें हैं।
नेताओं के तो बिगड़ रहे हैं बोल,
वह सिर्फ बजा रहे हैं झूठे ढोल।
नाना न जाने कौन गाना गा रहे हैं,
अब अपनी पिछली पार्टी को ही वे!
देखों (भाजपा को)कुत्ता बता रहे हैं।
नेताओं के तो बिगड़ रहे हैं बोल,
वह सिर्फ बजा रहे हैं झूठे ढोल।
देवेंद्र भी खूब आक्रामक हो रहे हैं,
दानवे कार्यकर्ता को लात मार रहे!
बेचारे कार्यकर्ता खाट पकड़ रहे हैं।
नेताओं के तो बिगड़ रहे हैं बोल,
वह सिर्फ बजा रहे हैं झूठे ढोल।
अजीत खोल रहे हैं चाचा की पोल,
महायुति में न कटेंगे-बटेंगे मत बोल
ओवैसी का महाराष्ट्र में क्या है रोल।









