काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
दिल की चाहत
दिल की इच्छा एक यही।
मानवता हो सभ्य सही।।
भेदभाव का अंतकाल हो।
सबकी मोहक दिव्य चाल हो।।
मानव कपटमुक्त हो जाये।
सद्भावना हृदय छा जाये। ।
शंका रहे कभी मत मन में।
सुख की सरिता बहे वतन में।।
प्रेमसुधा का हिम -आलय हो।
सत्य त्यागमय शिव-आलय हो।।
मन मन्दिर में ज्ञान मूर्ति हो।
शुभ इच्छा की सदा पूर्ति हो।।









