डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
अलग -अलग नुस्खे
अलग-अलग नुस्खे व्यंजन के।
किन्तु एक दिल मनरंजन के।
नुस्खे भले अलग होते हैं।
किन्तु स्वाद प्रिय हर व्यंजन के।
सभी बात के अलग तरीके।
किन्तु दृश्य उत्तम अंजन के।
चाहे जैसे करो आचरण।
किन्तु प्रीति हो हर गुंजन के।
भवसागर में विविध क्रियाएँ।
गलत क्रिया पात्रा भंजन के।









