काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
दिल की भाषा
बहुत मधुर है दिल की भाषा।
यह उत्सव की है परिभाषा।
इसको पढ़ना सहज नहीं है।
महापुरुष की यह है आशा।
पहुँचा हुआ फकीर जानता।
दिल की मानव से प्रत्याशा।
दिल को नहीं चाहिए सम्पति।
इसे प्यार की नित अभिलाषा।
दिल को गंगासागर जानो।
पावन निर्मल मोक्ष प्रकाशा।









