ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा मे आगामी 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संयुक्त चुनाव प्रचार करते हुए तल्ला नागपुर क्षेत्र में नुक्कड सभाऐं और जनसम्पर्क किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा मे आगामी 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संयुक्त चुनाव प्रचार करते हुए तल्ला नागपुर क्षेत्र में नुक्कड सभाऐं और जनसम्पर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को मिला। कांग्रेस के दोनों नेताओं का ढोल दमऊ के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये सरकार कमजोर तबके पर लगातार अत्याचार कर रही है। उन्होने कहा कि चोपता में लोगों के रोजगार के साधन ढाबे और चाय की दुकान हुआ करती थी। लेकिन सरकार ने उसे तुडवा दिया। आखिर ये कैसी सरकार है। उन्होने कहा कि लगातार सरकार अपनी मनमानी कर रही है। एक गरीब व्यक्ति रोजी रोटी कमाने के लिए मुशकिलों से ढाबा बनाता है लेकिन सरकार मिनटों में उस पर बुलडोडर चला देती है।

केदारनाथ प्रत्याशी मनोज रावत ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल पर प्रहार करते हुए कहा आज वो मंच से दहाड़े मार कर रो रही है। लेकिन वो तब कहाँ थी जब अंकिता भण्डारी के लिए हमारे पहाड़ की हर बेटी रो रही थी। वो तब कहाँ थी जब चोपता में हमारे ढाबों को तोडा जा रहा था। उन्होंने कहा कि वो महिला मोर्चे की अध्यक्ष थी, उनकी पार्टी के कई नेताओं पर पहाड़ की नाबालिग लड़कियों से बालात्कार का आरोप लगा लेकिन वो हमेशा मौन रही। लेकिन आज जब जनता ने उन्हें नकार दिया और चुनाव में कहीं हार का मुँह ना देखना पड जाए इसलिए अब वो बिलख रही हैं।

उन्होंने कहा सरकार एक साजिश के तहत चोपता से लोगों को हटा रही है क्योंकि सरकार इस पूरे इलाके निजी हाथों में बेचने के लिए तैयारी कर रही है। उन्होने कहा कि मसूरी में भी 700 एकड़ जमीन कौडियों के भाव एक निजी कंपनी को दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि जब मैं पांच साल विधायक था। कभी सरकार की हिम्मत नहीं हुई कि एक भी दुकान तोड़ सके। लेकिन आज हालत ये है कि भाजपा प्रत्याशी का गाँव बगल में होते हुए भी अतिक्रमण हटाने का विरोध उन्होने नहीं किया। बल्कि उस दिन वो अपना फोन स्विच ऑफ कर घर में बैठी रही।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।