चारधाम यात्रा का पटाक्षेप, सिस्टम को मिले सबक। 

Spread the love

दिनेश शास्त्री, देहरादून।

चारधाम यात्रा का पटाक्षेप, सिस्टम को मिले सबक। 

 

वर्ष 2024 की चारधाम यात्रा का रविवार को भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाने के बाद पटाक्षेप हो गया। इस बार चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड 48 लाख श्रद्धालु आए। अगले वर्ष इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है तथा उसी के अनुरूप व्यवस्थागत चुनौतियां भी बढ़ेंगी, यह तय है। इस बार केदारनाथ यात्रा 178 दिन, बदरीनाथ यात्रा 190 दिन, गंगोत्री 177 और यमुनोत्री 178 दिन तक चली। यात्रा की शुरुआत में व्यवस्था की चुनौतियों के साथ मौसम भी खलनायक रहा, इसके बावजूद पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए तो यह देवभूमि के प्रति सनातन की आस्था का प्रमाण है।

वर्ष 2023 में यात्रकाल की अवधि ज्यादा थी, तब अप्रैल अंतिम सप्ताह में धामों के कपाट खुले थे। 2023 में केदारनाथ यात्रा की अवधि 205, बदरीनाथ की 206, गंगोत्री की 207 और यमुनोत्री की यात्रा अवधि 208 दिन की थी और तब श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख को नहीं छू पाया था। आप मान सकते हैं कि यह या तो मैदानी क्षेत्रों में मौसम ने लोगों का रुख चारधाम की ओर किया लेकिन इस तरह की स्थितियां पहले भी सामने आती रही हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह सनातन का पुनरुत्थान ही है कि देश विदेश के तमाम श्रद्धालु कष्टप्रद यात्रा के लिए उद्यत दिखे। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि तमाम कोशिशों के बावजूद सरकारी तंत्र लोगों को वह सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाया। भारी भीड़ ने कई मौकों पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। जुलाई अंत में जब कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में गोल पोस्ट के एकदम करीब पहुंच चुकी थी, तभी अचानक प्रतिकूल मौसम के कारण आई आपदा ने ब्रेक लगा दिए थे। सोनप्रयाग, गौरीकुंड, रामबाड़ा में 2013 के बाद एक बार फिर आपदा ने झकझोर दिया। इस कारण कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। संपत्ति का नुकसान अलग से हुआ और यात्रा को स्थगित करना पड़ा। यात्रा काल में इस बार श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा भी बढ़ा। इस यात्राकाल में बदरीनाथ में 68, केदारनाथ में 127, गंगोत्री में 16, यमुनोत्री में 40 और हेमकुंड साहिब में 10 श्रद्धालुओं की मौत भी हुई। इसने हमारी स्वास्थ्य सेवाओं को कठघरे में खड़ा किया है। जाहिर है इन कटु अनुभवों ने भविष्य के लिए आगाह कर दिया है, लिहाजा सिस्टम को दुरुस्त करने की जरूरत है। केदारनाथ यात्रा में व्यवधान के कारण स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित होने से राज्य की धामी सरकार ने भरपाई करने का भरसक प्रयास किया। यहां तक कि दो तीन दिन के लिए व्यवसायियों को निःशुल्क हेली सेवा भी उपलब्ध करवाई। किंतु बड़ा सवाल यह है कि अगले साल के लिए सिस्टम ने क्या सबक लिया और उसका भविष्य की निरापद यात्रा के लिए संकल्प क्या है। जिस तरह से सनातन का पुनर्जागरण हो रहा है, वह ज्यादा सावधानी, सतर्कता और नवाचार की जरूरत को रेखांकित करता है। देखना यह होगा कि आगे सिस्टम कितनी गंभीरता दिखाता है।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।