सेहत बढ़िया रखने के लिए खूब खेलें: पायल लाठ।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

सेहत बढ़िया रखने के लिए खूब खेलें: पायल लाठ।

समाजसेविका पायल लाठ ने स्कूल के बच्चों को खेल सामग्री देकर मनाया बेटे राजवीर का जन्मदिन।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन बिलासपुर इकाई एवं पायल एक नया सवेरा की फाउंडर अध्यक्ष पायल लाठ के बेटे राजवीर ने अपने जन्म दिवस पर प्राथमिक शाला घोड़ादाना तारबाहर में बच्चों के खेल कूद की सामग्री प्रदान की। बता दें राजवीर लाठ हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने ही जमा किये गये पैसों से कुछ ना कुछ डोनेशन करते हैं। इस वर्ष भी इस परंपरा को निभाते हुए सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए बहुत सारे खिलौने लेकर अपनी माता जी के साथ विद्यालय पहुँचे। राजवीर को देखकर बच्चों में खुशी की लहर जागृत हो गई। बच्चों ने इतनी सारी खेल सामग्री जिसमे बैडमिंटन, बैट बॉल, कई प्रकार के बोर्ड गेम्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल और कई अन्य सामग्रियां शामिल है। सभी खेल राजवीर और पायल लाठ ने बच्चों के साथ खेले। किसी बच्चे को बैडमिंटन पकड़ना सिखाया तो किसी बच्चों को निशाना लगाना। दोनों माँ एवं बेटे की जोड़ी बच्चों के साथ बच्चे बन गए थे। राजवीर ने बच्चों को जीवन मे खेल का महत्व बताया एवम माता पायल लाठ ने बच्चों को स्वास्थ्य , खेल कूद का महत्व बताया। सभी बच्चों को कहा कि जब भी कोई भी जरूरत हो हमें बताईये, हम सहयोग करेंगे। विद्यालय की प्रधान पाठिका पूजा तिवारी ने बताया कि संस्था को जब भी किसी प्रकार की जरूरत होती है पायल हमारी संस्था को मदद करती है। बेटे राजवीर ने एक वर्ष पूर्व अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय को ग्रीन बोर्ड दिया था। इस बार भी उन्होने फोन से पूछा कि बच्चों को किस चीज़ की जरूरत है और फिर वो विद्यालय में खेल सामग्री लेकर पहुंच गये। इतने कम उम्र में समाज सेवा की भावना को विद्यालय परिवार नमन करता है।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।