डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
पेशे खिदमत
पेशे ख़िदमत कर दिया दिल, हमने सीना फाड़ के।
प्यार का नायाब तोहफा, दे दिया ललकार के।।
पेशे खिदम………..।।
माना मोहब्बत चीज इक, नाजुक कली सी दोस्तों।
हो नहीं सकता चमन गुलजार, पर, बिन खार के।।
पेशे खिदमत………।।
होती अमर इतिहास में सब, इश्क की कुर्बानियाँ।
फिर भी फ़तह मिलती है जंगे इश्क में भी हार के।।
पेशे ख़िदमत…………।।
सुन लो जरा नादान आशिक, बात मेरी काम की।
चलना ही पड़ता आशिक़ी में, रास्ते अंगार के।।
पेशे खिदमत…………।।
यह सोचना कि इश्क में,रहती सदा बहार ही है।
बिल्कुल ग़लत यह सोच आते दिन भी हैं पतझार के।।
पेशे खिदमत…………..।।
चाँद पे रखना कदम तो हो गया आसान अब।
चौखट पे पर रखना कदम, होता कठिन दिलदार के।।
पेशे खिदमत………..।।
रौशनाई ख़ून की, औ होवे कलम जज्बात की।
होते हैं ऐसे पत्र के मजबून, सच्चे प्यार के।।
पेशे खिदमत……………।।









