ऊखीमठः तृतीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्षमण सिंह नेगी।

           ऊखीमठः तृतीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द करने के लिए मन्दिर समिति का दल मदमहेश्वर धाम पहुंच गया है : बुधवार को शुभ लगनानुसार भगवान मदमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए विधि – विधान से बन्द कर दिये जायेगें! वही भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन पर ऊखीमठ में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर है तथा मन्दिर समिति द्वारा भी ओकारेश्वर मन्दिर को भव्य रुप से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है! जानकारी देते हुए ओकारेश्वर मन्दिर प्रभारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि बुधवार को भगवान मदमहेश्वर के कपाट शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए वेद ऋचाओं के साथ बन्द कर दिये जायेगें तथा कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश से रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गांव पहुंचेगी!

उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौण्डार गांव से रवाना होगी तथा रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचेगी तथा 22 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रासी से रवाना होकर अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गांव पहुंचेगी तथा 23 नवम्बर को गिरीया गांव से रवाना होकर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी तथा 24 नवम्बर से भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा ओकारेश्वर मन्दिर में विधिवत शुरू होगी! उन्होंने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर मन्दिर समिति द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर को भव्य रूप से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी है! वही दूसरी ओर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान मे 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की तैयारियां जोरों पर है! मेला अध्यक्ष राजीव भटट ने बताया कि मेला समिति द्वारा मेले को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जा रही है तथा त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की तैयारियां जोरों पर है! मेला सचिव प्रकाश रावत ने बताया कि त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले को भव्य रूप देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार – प्रसार किया जा रहा है !

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।