ऊखीमठः श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस का पूरा चुनाव अभियान नकारात्मक मुद्दों पर केंद्रित रहा है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्षमण सिंह नेगी।

ऊखीमठः श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस का पूरा चुनाव अभियान नकारात्मक मुद्दों पर केंद्रित रहा है। जबकि भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच गई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में केदारनाथ की जनता हिंदू विरोधी कांग्रेस को नकार देगी। 

पत्रकारों  से बातचीत में अजेंद्र ने कहा कि उप चुनाव के दौरान कांग्रेस ने तमाम नकारात्मक मुद्दे उठा कर जनता को भ्रमित करने का दुष्प्रयास किया और दुष्प्रचार का अभियान संचालित किया। मगर केदारनाथ क्षेत्र की जनता राजनीतिक रूप से परिपक्व है। वह कांग्रेस नेताओं के दुष्प्रचार अभियान को भली-भांति समझती है। चुनाव में जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की हवा निकाल देगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जिन ऊल- जुलूल बातों को चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश की, वो मुद्दे आम जनता के बीच चर्चा में बिलकुल भी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जनता भली – भांति जानती है कि केदारनाथ आपदा के पश्चात बुरी तरह से तहस- नहस केदार पुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हो रहा है।

अजेंद्र ने आरोप लगाया कि जो हरीश रावत आज चुनाव में वोट हासिल करने के लिए तमाम झूठ बोल रहे हैं, उनकी वास्तविकता केदारनाथ की जनता जानती है। आपदा के समय हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापना के लिए आयी धनराशि की किस प्रकार बन्दरबाँट हुई, ये केदारनाथ की जनता भूली नहीं है।

उन्होंने कहा कि रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में एक तरफ जनता आपदा से कराह रही थी, तो दूसरी तरफ वे आपदा के पैंसो से केदारनाथ में कैलाश खेर को नचा रहे थे। रातों रात पंजीकृत की गई मनोज रावत की संस्था को “हिटो केदार” अभियान के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि दे दी गई।

उन्होंंने कहा कि आपदा के समय में लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस नेता आज केदारनाथ धाम को लेकर कई तरह के भ्रामक अभियान चला रहे हैं। कांग्रेसी अपने को हिंदू हितों के रक्षक होने का ढोंग कर रहे हैं। मगर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस के चरित्र को सभी समझते हैं।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।