सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत।

Spread the love

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत।

टनकपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। उसके करंट की चपेट में आने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भनार गांव जिला अल्मोड़ा, हाल नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी (21) पुत्र देवेंद्र भंडारी विवेक आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया था। अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। इसके अभ्यास के लिए वह रोज सुबह स्टेडियम आता था। रविवार सुबह करीब छह बजे विवेक स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार होने की वजह से स्टेडियम के गेट बंद थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि अंदर जाने के लिए विवेक गेट पर चढ़ा तो बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक के पिता देवेंद्र भंडारी और ताऊ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब पांच बजे अभ्यास के लिए घर से निकल गया था। उसके पैर पर भी गेट की नोक लगने से जख्म हो गया है।

कोतवाल योगेश पाठक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रभारी सीएमएम डॉ. वीके जोशी ने बताया कि डाॅ. आफताब अंसारी ने पोस्टमार्टम किया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अवकाश के चलते बंद थे स्टेडियम के दोनों गेट
टनकपुर में स्टेडियम में प्रवेश के लिए दो गेट हैं। इनमें एक गेट इंडेन गैस एजेंसी के पास और एक एफसीआई गोदाम के पास हैं। अवकाश के चलते गेट बंद थे। स्टेडियम के प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में तैनात पीआरडी जवान हीरा गिरि और दीपक आर्या जब सुबह हल्की बारिश के बीच गेट की ओर आए तो उन्हें गेट पर युवक लटका नजर आया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वह खुद भी अवकाश के चलते क्षेत्र से बाहर थे। बताया कि मृतक युवक स्टेडियम में किसी भी खेल का खिलाड़ी नहीं था।

इंटर के साथ ही आईटीआई में मोटर मैकेनिक ट्रेड में अंतिम वर्ष में था विवेक
पिता देवेंद्र भंडारी ने बताया कि विवेक 12वीं कक्षा का छात्र था और आईटीआई में मोटर मैकेनिक ट्रेड में अंतिम वर्ष में था। इसके साथ ही वह एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। परिवार में दो भाइयों में विवेक बड़ा था, उससे छोटा नितिन है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।