आतंकी हमले के बाद धार्मिक स्थलों पर बढ़ी सतर्कता

Spread the love

            लखनऊः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अयोध्या, मथुरा-काशी समेत अन्य प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे सभी स्थलों पर चेकिंग बढ़ाए जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया है।प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर पहले से कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं। जम्मू-कश्मीर में हुई घटना के बाद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा किए जाने के साथ ही चौकसी बढ़ाई गई है।

भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश

सूत्रों का कहना है कि डीजीपी प्रशांत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर संवेदनशील शहरों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है। एक उच्च स्तरीय बैठक में सभी जिलों में संदिग्धों की निगरानी बढ़ाए जाने व हर छोटी सूचना को भी वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किए जाने का निर्देश दिया गया।

          महाकुंभ के दौरान खालिस्तानी आतंकी संगठन व आइएसआइ ने हमले का गहरा षड्यंत्र रचा था। एसटीएफ ने खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार किया था। प्रदेश में आतंकियों का नेटवर्क गहरा रहा है। इसके दृष्टिगत हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि