ब्यूरो कुमाऊँः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः आज 16 सितंबर को मेरा युवा भारत अल्मोड़ा के वॉलिंटियरों ने टीएलसी जी,जी,आई,सी स्कूल के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया । जहां समस्त वॉलिंटियरों ने आस-पास की झाड़ियां वा घास काटी तथा आसपास के क्षेत्र में कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डाला गया। तथा आसपास लोगों को जागरुक भी किया गया की कूड़ा डस्टबिन में डाला जाए न की इधर-उधर ना फैलाया जाए। उसके बाद टीएलसी में स्वच्छता की एक बैठक रखी गई। जिसमें युवाओं ने अपने विचार रखें। संचालन संदीप सिंह नयाल ने किया। अतिथि के रूप में टीएलसी के अध्यक्ष संदीप कुमार जी उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान में रविंद्र कुमार, अमित फर्त्याल, सुंदर सिंह बोरा, जगदीश बिष्ट, जानकी एरी, नितेश कुमार, कमलेश कुमार, विनोद कुमार सुमित, आशीष, गौतम मटियानी रोहित अधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।








