श्रद्धालुओं को बांटने के लिए बनाए जा रहे भोजन में डाली राख। वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ, जिसके बाद डीसीपी ने उसे निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया

Spread the love
प्रयागराज। में देश-दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए शहर के लोगों ने बड़ा दिल दिखाया तो वहीं सोरांव थाना प्रभारी की हरकत ने सभी को शर्मसार कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं को बांटने के लिए बनाए जा रहे भोजन प्रसाद में राखा डाल दी। वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ, जिसके बाद गुरुवार रात डीसीपी ने उसे निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया है। 

महाकुंभ मेला शुरू होने से पहले सभी पुलिसकर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया गया था कि श्रद्धालुओं से बहुत से विनम्रता के साथ पेश आना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई बार विनम्र रहने का निर्देश दिया। इसके बाद भी कुछ पुलिसकर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ वीड‍ियो

ताजा मामले में सोरांव के थाना प्रभारी बृजेश तिवारी का गुरुवार दोपहर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें वह सड़क किनारे भगोने में बन रहे प्रसाद में छन्ने से राख डालते देखा गया। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

दोपहर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट कर पुलिस के व्यवहार की आलोचना की। लोग इस वीडियो पर गुस्सा जताते हुए टिप्पणी करने लगे। इसकी जानकारी प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों को हुई तो प्रारंभिक जांच कराकर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

 

क्‍या है पूरा मामला?

घटनाक्रम के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मौनी अमावस्या पर सोरांव के भावापुर टोल प्लाजा के पास दूसरे प्रदेश के वाहनों को रोक दिया गया था। इन श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोग सड़क किनारे पूड़ी-सब्जी आदि प्रसाद बनाने लगे। इंस्पेक्टर ने उन्हें वहां से हटने को कहा। लोगों ने भंडारा की बात कहकर हटने से मना किया तो तैश में आकर इंस्पेक्टर ने पूड़ी तलने वाले छन्ने से उठाकर राख भगोने में डाल दी जिसमें प्रसाद बन रहा था।
  • Related Posts

    कर्मफल  (भाग 22)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल  (भाग 22)

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कर्मफल   (भाग 22)

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 9 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views