टीडी कॉलेज के शोध छात्र नीरज कुमार को मिला ‘इमर्जिंग रिसर्चर अवॉर्ड’।
ब्यूरो न्यूज : जौनपुर के टीडी पीजी कॉलेज के शोध छात्र नीरज कुमार को हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में इमर्जिंग रिसर्चर का पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान माइक्रोप्लास्टिक और इसका मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव पर शोध कार्य संचालित करने के लिए दिया गया। तिलक धारी महाविद्यालय, जौनपुर के प्राणि विज्ञान में शोध छात्र नीरज कुमार को इमर्जिंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उनके शोध शिक्षक और टीडी कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ देवब्रत मिश्र सहित सहायक आचार्य प्राणी विज्ञान विभाग डॉ आशुतोष मिश्र, शोध छात्र अभिषेक सिंह और शोध छात्र पंकज कुमार मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामानाएं दी। नीरज को यह पुरस्कार इंडियन एकेडमी ऑफ एनवायर्नमेंटल साइंसेज, हरिद्वार द्वारा शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मिला ।नीरज कुमार प्राणि विज्ञान विषय के सशक्त हस्ताक्षर डॉ देवब्रत मिश्रा के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे है। नीरज कुमार को यह पुरस्कार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति डॉ सतपाल सिंह, कुलपति प्रोफेसर हेमलता, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रोफेसर बीएन पांडेय के द्वारा प्रदान किया गया। नीरज कुमार के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई शोधपत्र छपे है। नीरज कुमार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर अपना व्याख्यान देते रहे है। सम्मान प्राप्ति के बाद नीरज कुमार काफी प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने इसका पूरा श्रेय टीडी पीजी कॉलेज प्राणी विज्ञान के शोध निदेशकों और सहयोगी शोध साथियों को दिया जिनके निर्देशन एवं सहयोग से वह अपने शोध कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए है।







