ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बागेश्वर में भी मां नंदा सुनंदा को शोभायात्रा के साथ किया विदा।
बागेश्वर-नुमाइसखेत मैदान में आयोजित नंदा सुनंदा महोत्सव संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर पूजा पंडाल में हवन यज्ञ के बड़नगर में मूर्तियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सरयू में ब्रह्मकपाली शीला के सामने मूर्तियों को विसर्जित किया गया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां नंदा और सुनंदा को विदा किया। शुक्रवार को दोपहर के समय पूजा पंडाल से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर वहां मेला अध्यक्ष कंचन शाह, मनोज लोहनी, कौशल उपाध्याय, नवीन शाह, उमेश शाह,चंद्रा उपाध्याय, जीवंती काण्डपाल, जया देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।








