वाहन सड़क पर पलटा,चार यात्री घायल

Spread the love

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो पुरुष यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में जतिन सिंघल हरियाणा, वर्षा कुमारी बिहार, शैली यादव दिल्ली, कुंदन कुमार बिहार मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।

दो घायल महिलाओं को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को नाबि स्थित होम स्टे में भेज दिया गया। सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पिछले दस दिन के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।