ऊखीमठः मीडिया प्रभारी बीकेटीसी हरीश गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः मीडिया प्रभारी बीकेटीसी हरीश गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा। इसके साथ केदारनाथ धाम के अंतिम मोटर पड़ाव गौरीकुंड स्थित मां गौरी के मंदिर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी किये गए हैं। आदेशों में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मद्महेश्वर धाम के विकास और गौरीकुंड स्थित मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था से विस्तृत परियोजना आख्या (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से समन्वय स्थापित करते हुए डीपीआर तैयार करने को कहा गया है।

उधर, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मद्महेश्वर धाम के विकास और मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की मद्महेश्वर धाम के विकास की योजना से वहां श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे क्षेत्रीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि 3,497 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मद्महेश्वर धाम रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ विकास खंड में स्थित है। मद्महेश्वर पहुंचने के लिए श्रद्वालुओं को करीब 14 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। पंच केदारों में से द्वितीय केदार के रूप में मद्महेश्वर धाम की मान्यता है। यहां भगवन शिव के नाभि रूप की पूजा होती है। मंदिर का प्रबंधन बीकेटीसी देखती है।

इसी प्रकार मां गौरी का मंदिर केदारनाथ धाम के अंतिम मोटर स्टेशन गौरीकुंड में स्थित है। केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्वालु मां गौरी के दर्शनों के बाद अपनी यात्रा पर निकलते हैं। इसका प्रबंधन भी बीकेटीसी के पास है।

  • Related Posts

    विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम

    Spread the love

    Spread the love संजय सोंधी  (संयुक्त सचिव)  भूमि एवं भवन विभाग  दिल्ली सरकार।       विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम।   विभीषण, रावण के…

    अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।

    Spread the love

    Spread the love          फिल्मी दुनियां अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।   क्या होगा जब आप किसी हादसे का शिकार होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास