कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति : सीएम

Spread the love

कांग्रेसी नेता नहीं मानते राम का अस्तित्व
कपकोट। चुनाव प्रचार अभियान में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कपकोट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की मां बताते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राम के अस्तित्व को नहीं मानती है कांग्रेसी नेता कहते हैं कि राम थे ही नहीं वह न रामसेतु को मानते हैं, न अयोध्या के राम मंदिर को। वह तो सिर्फ वोट की और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि वह देवभूमि को क्या बनाना चाहते हैं इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा। उसमें उन्होंने मुस्लिम लीग की बात की है। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं है मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में ेंकेंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार ने जो विकास के काम किए हैं वह कांग्रेस अपने 60 साल के शासनकाल में भी नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार द्वारा अनेक कड़े फैसले लिए गए हैं।

धामी ने कहा कि वह बहुत अधिक कुछ नहीं कहना चाहते हैं। मोदी का उत्तराखंड के साथ एक स्वाभाविक लगाव रहा है और उत्तराखंड के लोग भी उन्हें स्वाभाविक रूप से अपना मानते हैं। मैं आपसे यह निवेदन करने आया हूं कि आप एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताकर लोकसभा में भेजें और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाने में सहयोग करें। इससे पूर्व उन्होंने आज 11 अप्रैल को ऋषिकेश में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए आईडीपीएल ग्राउंड में भूमि पूजन किया। आज शाम वह अनिल बलूनी के चुनाव प्रचार के लिए चैबट्टाखाल भी जाएंगे।

  • Related Posts

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो हरिद्वारः  (नया अध्याय)       भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।     अलीगढ़ (हरिद्वार),…

    कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने का फॉरेंसिक विज्ञान अब बना न्यायिक विज्ञान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने                का फॉरेंसिक विज्ञान अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 16 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।