शराब खरीदने ठेके पर पहुंचे DM, सेल्समैन ने कर दी ओवर रेटिंग और फिर लगा भारी जुर्माना

Spread the love

देहरादून। शराब की ओवर रेटिंग का पता लगाने के लिए बुधवार शाम जिलाधिकारी सविन बंसल ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे तो असलियत सामने आ गई। देर शाम वह निजी कार से ओल्ड राजपुर रोड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे और आम ग्राहक की भांति वह शराब खरीदने के लिए काउंटर पर खड़े हो गए।

उन्होंने सेल्समैन से व्हिस्की की एक बोतल मांगी। जिस बोतल की उन्होंने मांग की, उस पर एमआरपी 660 रुपये अंकित था, जबकि सेल्समैन ने उनसे उसी बोतल के 680 रुपये मांगे। जिलाधिकारी बंसल ने एमआरपी बताई तो वह उल्टे उनसे ही झगड़ पड़ा। हालांकि, जब उसे पता चला कि शराब खरीदने वाला आम ग्राहक नहीं, बल्कि देहरादून के जिलाधिकारी हैं, तो उसके होश उड़ गए।

ओवर रेटिंग की शिकायतों की पड़ताल करने जिलाधिकारी स्वयं शराब ठेके पर पहुंचे थे। इसके बाद वह शराब ठेके के भीतर पहुंचे और स्टाक रजिस्टर आदि की जांच की। जिलाधिकारी ने ओवर रेटिंग पर कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई करते हुए शराब ठेका संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान ओवर रेटिंग की प्रशासन ने वीडियो रिकार्डिंग भी करवाई।

जिलाधिकारी सविन बंसल के मुताबिक, शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायत निरंतर मिल रही थी। साथ ही यह भी बताया जा रहा था कि एमआरपी के हिसाब से शराब बेचने पर सेल्समैन मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं।

इसी बात की तस्दीक के लिए जिलाधिकारी बंसल ने स्वयं शराब ठेके पर ग्राहक की भांति जाकर पड़ताल करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरी और शालिनी नेगी को भी शराब ठेकों की जांच करने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के मुताबिक, सभी जगह शराब ठेकों में ओवर रेटिंग पाई गई है। उधर, देर रात तक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय की टीम भी ठेकों की जांच में जुटी थी। आबकारी विभाग की जांच में भी शराब में एमआरपी से अधिक की वसूली की बात सामने आई।

60 रुपये तक अधिक वसूली

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शराब ठेकों की जांच में पाया गया कि प्रति बोतल 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक अधिक वसूल किए जा रहे हैं। यह बात भी सामने आई है कि ठेकों के सेल्समैन का व्यवहार ग्राहकों के प्रति सही नहीं रहता है।

जिलाधिकारी ने देखा अपमानजनक व्यवहार

शराब ठेके पर छापेमारी के दौरान जैसा बर्ताव जिलाधिकारी ने स्वयं के प्रति पाया, उसी तरह का व्यवहार सेल्समैन अन्य नागरिकों के साथ भी कर रहे थे। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों से भी जिला प्रशासन ने बात की और उनके अनुभव सुने। ग्राहकों ने बताया कि ओवर रेटिंग आम है और एमआरपी का जिक्र करने पर सेल्समैन मारपीट पर तक उतारू हो जाते हैं।

ओवर रेटिंग पर कार्रवाई का यह नियम

पहली बार, 50 हजार रुपये का चालान

दूसरी बार, 75 हजार रुपये का चालान

तीसरी और अधिक बार, एक लाख रुपये का चालान

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views