सीएम धामी की सख्ती का असर 307 सड़के खुली

Spread the love

देहरादून। अतिवृष्टि के कारण हुए भूस्खलन से बाधित सड़कों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों का असर दिखने लगा है। केवल चार दिन में ही बंद पड़े 307 मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

यद्यपि, वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में 174 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिन्हें शीघ्र खोलने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव ने सड़कों को खोलने के संबंध में की गई कार्रवाई और जो मार्ग नहीं खुल पाए हैं उसके कारण सहित विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट 25 सितंबर को उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव को बंद पड़े मार्ग खुलवाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया था कि मार्गों को खोलने के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उनकी इस सख्ती का असर ही है कि चार दिन में 307 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को प्रदेश में बंद सड़कों की संख्या 481 थी, जो अब घटकर 174 पर आ गई है। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जिन मार्गों को खोलने में समय लग सकता है, उसकी कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट आपदा प्रबंधन सचिव को भेजी जाए।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views