गुजारा भत्ता कों ना कहना संविधान का अपमान, नेम प्लेट मामले पर अब फर्क नहीं

Spread the love

ब्यूरो लखनऊ (उ.प्र.) : पंकज सीबी मिश्रा (सम्पादक)

गुजारा भत्ता कों ना कहना संविधान का अपमान, नेम प्लेट मामले पर अब फर्क नहीं।

लखनऊ ( पंकज सीबी मिश्रा ) : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीमकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया है जिसमें तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है और उस फैसले का समर्थन किया है जिसमें नेम प्लेट की बाध्यता ख़त्म कर दी गई । इस दोहरे रवैये पर अब मुश्लिम समाज दो फाड़ होगा। मुस्लिम बोर्ड खुलकर सर्वोच्च अदालत के सामने आ गया। बोर्ड ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश मुस्लिमों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ़ है , पर्सनल ला बोर्ड के खिलाफ है। बोर्ड का मानना है कि तलाकशुदा मुस्लिम औरतें बेशक भूखी मर जाएं लेकिन शरिया के मुताबिक उन्हें गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता। दिल्ली में हुई बैठक में मुस्लिम बोर्ड के सभी 51 सदस्य उपस्थित थे । बोर्ड ने उत्तराखंड में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता यूसीसी के खिलाफ़ कानूनी जंग लड़ने का फैसला किया । यूसीसी को भी बोर्ड ने शरिया के खिलाफ घोषित किया। गुजारा भत्ते से संबंधित आदेश को वापस कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बोर्ड ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि औरतों की भलाई के नाम पर दिया गया आदेश शरिया के ही नहीं , मुस्लिम औरतों के भी खिलाफ है। बहरहाल बोर्ड ने यह नहीं बताया कि जिस और को उसके शौहर ने तलाक़ देकर बच्चों सहित निकाल दिया है, वह बच्चों को कैसे पढ़ाए और कैसे जीवन यापन करे। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के जीवन को बचाने और बच्चों की समृद्धि के लिए आया महत्वपूर्ण फैसला है । फैसले से मुस्लिम समाज की दस करोड़ औरतों का भविष्य जुड़ा है । सुप्रीमकोर्ट ने इससे पहले एक अहम फैसला सुनाते हुए तीन तलाक़ को खारिज कर दिया था। मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने उसे भी शरिया के विरुद्ध बताया था, लेकिन उसे लेकर कोर्ट नहीं गया था। संसद उसे कानून बना चुकी है। चर्चा और मिडिया के मुताबिक ऐसा ही आदेश पहले प्रसिद्ध शाहबानों केस भी आ चुका है । पांच बच्चों की मां शाहबानो इंदौर निवासी थी जिसे उसके वकील पति ने तलाक दे दिया था। शाहबनों ने गुजारा भत्ता के लिए केस डाला। पहले जिला अदालत और बाद में उच्च न्यायालय ने गुजारा भत्ता देने के पक्ष में फैसला सुनाया। मामला सुप्रीमकोर्ट पहुंचा और बड़ी अदालत ने भी शाहबानो के पक्ष में आदेश दिया। मुस्लिम बोर्ड ने तूफान मचा दिया और दो तिहाई बहुमत से आई राजीव गांधी सरकार न्यायालय के आदेश के विरुद्ध अध्यादेश लाई। बाद में संसद ने बहुत भारी बहुमत से सुप्रीमकोर्ट का आदेश निरस्त कर दिया। शाहबानो बुढ़ापे में दर दर भटकती रही और बेबसी में मर गई। जाहिर है यदि आज केंद्र में इंडी अलायन्स की सरकार होती तो गुजारा भत्ता देने का यह आदेश भी रद्द हो गया होता। क्या करें, शरिया सब पर भारी। संविधान का शोर और कोर्ट का हर फैसला मानने की बातें सिर्फ बातें हैं बातों का क्या। मुस्लिम औरतों के मसले पर वे तमाम राजनेता चुप रहेंगे जो दस करोड़ मुस्लिम औरतों के वोट लेते हैं। अब जरा सोचिए कि कोई भी मुसलमान से खाने पीने का सामान क्यों नही खरीदना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार ने नेम प्लेट लगाने वाले आदेश पर स्टे लगा दिया है।अब आपका नाम कुछ भी हो लेकिन पहचान छिपाकर ढाबा/होटल चला सकते हैं। आप शिवलिंग को फव्वारा भले कहें लेकिन पैसा कमाने के लिए शिव भोजनालय चला सकते हैं। आप श्री राम को काल्पनिक भले कहें लेकिन पैसा कमाने के लिए श्रीराम होटल चला सकते हैं। आप हिंदुओं को काफ़िर कहें लेकिन उनके देवी-देवताओं के नाम पर ढाबा चला सकते हैं। आप भारत माता की जय भले न कहें लेकिन पैसा कमाने के लिए भारत माता होटल चला सकते हैं हमारे सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी होटल/ढाबे/दुकानदार को अपनी दुकान पर नेम प्लेट लगाने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने योगी सरकार का वह आदेश फिलहाल स्वैछिक कर रोक दिया है। उधर सोनू सूद पर नेता बनने का भूत सवार है और उन्हें ममता से बंगाल में टिकट की उम्मीद है ताकि तुष्टिकरण वाली राजनीति करके अब रसूख कमा सकें। अभिनेता सोनू सूद ने यूपी के नेम प्लेट आदेश पर लिखा,”हर दुकान पर बस एक ही नेम प्लेट होनी चाहिए, ह्युमनिटी” तो किसी राष्ट्रवादी समर्थक ने लिखा कि, “भाई तुम ही थूका हुआ खाओ” इस पर सोनू सूद ने गांधीवादी स्टाइल में रिप्लाई दिया, “जब शबरी के जूठे बेर हमारे श्रीराम ने खाए थे तो मैं क्यों नहीं” बेचारे सोनू भैया कौन समझाए कि सिर्फ थूक ही नहीं बहुत कुछ मिलेगा। और शबरी के भाव भक्ति वाले थे जो अपने प्रभु की आस में बैठी प्रतीक्षा कर रही थी। जबकि इधर जो भाव है उनमें का फिर है। अर्थात् जानबूझकर कर रहे है। सोनू भैया आपने थूकी हुई रोटी खाने की हामी भरी है क्योंकि आपमें मानवता है, कृपया आप उन्हें अपने थूक वाली आइटम्स ऑफर करें। फिर देखें, कितनी मात्रा में ह्युमनिटी निकलती है। ऐसे चोचले बोलने व लिखने में बढ़िया लगते है, असल में सब्जी में एक बाल दिख जाए तो खाना साइड करके बनाने वाले पर झिड़क पड़ते है।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।