सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय, देहरादून)
डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन





केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं का परिणाम परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के उच्चतम प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी इस प्रकार रहे।
कृतिका राणा 89%,अंशुल शुक्ला 89%,
प्रेरणा राणा 88%,शुभम सिंह नेगी 85%,
हार्दिक अग्रवाल 86%जबकि वैभवी शुक्ला
82% प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में रहे।विद्यालय की संयुक्त टॉपर कृतिका ने बताया कि मेरा सपना है कि मैं डॉक्टर बनकर पहाड़ के दूर-दराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करूँ। मेरे शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग से यह सफलता मिली है। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करूँगी। प्राचार्य लखपत सिंह राणा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के विश्वास एवं शिक्षकों के अथक परिश्रम का फल है। मुझे अपने सभी बच्चों पर गर्व है। मेरा सभी विद्यार्थियों से आग्रह है कि जीवन में हमेशा ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी निष्ठा से उन्हें प्राप्त करने में जुट जाएं।
चेयरपर्सन मनोज कुमार बेंजवाल ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारे बच्चों का यह शानदार परिणाम इस बात का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन आगे भी ऐसी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करता रहेगा जिससे हर बच्चा अपना सपना पूरा कर सके।”
अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।






