हल्द्वानी के अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म में शानदार भूमिका निभाई

Spread the love

 

              हल्द्वानीः अपने शहर के अनंत जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जीवन पर आधारित फिल्म अजेयः द अनटोल्ड स्टोरी आफ ए योगी में योगी आदित्यनाथ की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।

                       दिलचस्प है कि उत्तराखंड के मूल निवासी योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म में काम करने वाले अनंत जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा के हवालबाग के हैं। उन्होंने वर्ष 2008 से 2010 के बीच हल्द्वानी स्थित अपने आवास में रहते हुए आम्रपाली कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

                       अनंत जोशी के माता-पिता नवरात्र और दिवाली के लिए हल्द्वानी आए हुए हैं। यहां उनका परिवार भी रहता है। उनके पिता गोपाल दत्त जोशी बताते हैं कि अनंत को पहले से ही एक्टिंग का शौक था। वह कॉलेज में भी कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। कॉलेज के बाद वह नौकरी के लिए मुंबई गए। इसके बाद वह गुरुग्राम आए, जहां से वह फिल्मी दुनिया के लोगों के संपर्क में आए और फिर उन्होंने धीरे-धीरे टीवी से लेकर फिल्मों में काम करके नाम कमाया।

पीलिया में की शूटिंग, घबरा रही थीं मां

मां मधु जोशी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए जाने से ठीक पहले अनंत को पीलिया हो गया था। इसके बाद भी वह शूटिंग के लिए चले गए। इस दौरान उनको काफी चिंता और घबराहट हो रही थी। लेकिन, अनंत ने इतनी अच्छी एक्टिंग की है कि उनके बीमार होने का पता ही नहीं चल रहा है। अब बेटे की कामयाबी से उनको बहुत अच्छा लग रहा है।

टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों तक का सफर

                अनंत जोशी ने जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट, कर्ण संगिनी जैसे सीरियल्स में काम किया। वहीं गंदी बात, वर्जिन भास्कर, मामला लीगल है जैसी वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसी तरह कटहल, 12वीं फेल और ब्लैकआउट जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।