ब्यूरो कुमाऊं : दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा।
हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास।
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा के पांचों मंडल अध्यक्षों की बैठक में लिया गया यह निर्णय।
सल्ट( रानीखेत-अल्मोड़ा) के विधायक महेश जीना व तल्ला सल्ट क्षेत्र के, क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी के बीच चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को रानीखेत क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक बैठक हुई। जिसमें हंसा नेगी की गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया और उन पर विधायक की गरिमा और संगठन के अनुशासन को भंग करने का आरोप लगाया।
विधायक महेश जीना और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। यहां के विधायक महेश जीना ने हंसा नेगी के खिलाफ भतरौंचखान थाने में एक सप्ताह में दो बार केस दर्ज कराया है। भाजपा संगठन में इस मामले को लेकर असहजता प्रकट की।
बृहस्पतिवार को इस क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों ने बैठक कर,हंसा नेगी पर गंभीर आरोप लागाए और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास कर किया गया। बैठक में चित्रकूट मंडल के कैलाश चन्द्र लखेड़ा,स्याल्दे के कुन्दन लाल,मानिला के नरेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह,दान सिंह आदि लोग मौजूद थे।
इधर जिलाध्यक्ष (अल्मोड़ा) लीला बिष्ट ने बताया कि इस तरह का प्रस्ताव पारित करने की उन्हें सूचना दी गई है। मंडल स्तर के पदाधिकारियों को इस तरह की कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है, बाकी पार्टी हाईकमान के संबंधित घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।
उधर क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी का कहना है कि “मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं , युवा मोर्चा का जिला महामंत्री रहा हूं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका हूं।जो लोग मेरे पार्टी से निष्काशन की बात कर रहे हैं उन्हें ये अधिकार नहीं है। ये लोग बेवजह कुछ लोगों के दबाव में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।









