बदलाव के दौर से गुजर रहा भारत, परंपरा और भविष्य दोनों पर नजरः जयशंकर

Spread the love

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ यह अपनी परंपराओं को लेकर प्रतिबद्ध बना हुआ है, तो दूसरी तरफ भविष्य की ओर देखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

उरी और बालाकोट से दुश्मन को मिला साफ संदेश

जयशंकर ने कहा कि आज हम आतंकवाद का जिस तरह से जवाब दे रहे हैं, उसे देखिए। एक देश जिसने 26/11 जैसे बड़े आतंकी हमले का भी जवाब नहीं दिया, वह आज उरी और बालाकोट में कार्रवाई के जरिये स्पष्ट संदेश दे रहा है।

राजनयिक से राजनेता बने जयशंकर को एक निजी चैनल द्वारा आयोजित इंडियन आफ द इयर कार्यक्रम में इंडिया फ‌र्स्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह विदेश मंत्री बनने का अच्छा समय है।

देश का चेहरा बनना सौभाग्य की बात

  • जयशंकर ने आगे कहा कि भारत इस समय वैश्विक विमर्श को आकार दे रहा है और चीन के साथ सीमाओं पर चुनौतियों का दृढ़ संकल्प के साथ सामना कर रहा है। ऐसे समय में विदेश में देश का चेहरा बनना सौभाग्य की बात है।
  • उन्होंने कहा कि आज हमारे पास चयन के लिए पहले से कहीं ज्यादा प्रतिनिधि हैं। भारत के हर हिस्से में जीवन के हर क्षेत्र में समान अवसर है। यह सफलता कोई अभिजात्य या महानगरीय चीज नहीं है।

विदेश मंत्री ने कहा, क्वाड को आगे बढ़ाने का श्रेय ट्रंप को

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस तरह से पारंपरिक नीतियों को तोड़ने की कोशिश में है, क्वाड संगठन को उनके समर्थन को लेकर आशंका जताई जा रही है। लेकिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन आशंकाओं को निर्मूल मानते हैं और कहते हैं कि ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे, तब क्वाड की शुरुआत विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक के तौर पर हुई थी।

क्वाड को आगे बढ़ाने का श्रेय ट्रंप प्रशासन को ही दिया जाना चाहिए। जयशंकर शुक्रवार को भारत-जापान फोरम में एक चर्चा में हिस्सा लेते हुए क्वाड पर अपना विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि क्वाड की शुरुआत ट्रंप प्रशासन के दौर में ही हुई थी। ट्रंप प्रशासन के पहले वर्ष में पहली बार क्वाड देशों के उप-विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी।

  • Related Posts

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।