मौलाना ने कहा, वे हिंदू साथियों के घर भी जाते हैं, तो अपने धर्म का आचरण की कहते हैं

Spread the love

बरेली। इत्तेहादे ए मिल्लते कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने एक चैनल की डिबेट के दौरान गायत्री मंत्र को पढ़कर सद्भावना का संदेश दिया। मौलाना ने कहा कि वह हिंदू साथियों के यहां भी जाते हैं तो उनसे उनके धर्म के अनुसार आचरण करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि शिनाख्त छिपाना गलत है।

मौलाना तौकीर रजा से मोबाइल पर कॉल करके पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश में हिंदू अपनी शिनाख्त टीका लगाते हुए अपनी पूरी धार्मिक आजादी के साथ रहे और मुसलमान कलमा पढ़कर व आयत पढ़कर अपनी धार्मिक लिबास में आजादी के साथ रहे। इसके बाद दोनों में मित्रता रहे, यह हमारे हिंदुस्तान की तहजीब है। अपनी शिनाख्त छिपाकर किसी को नहीं रहना चाहिए। इसी के अंतर्गत सभी को आचरण करना चाहिए।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होने के मामले में मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि वहां पर सरकार का तख्ता पलट होने की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थकों पर वहां जुल्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां हिंदू होने की वजह से जुल्म किया जा रहा है तो बिल्कुल गलत है। इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांग्लादेश के हुक्मरानों से बात करके उनके हितों की रक्षा करानी चाहिए।

सरकार अनुमति दे, तो बांग्लादेश जाने को तैयार

मौलाना तौकीर ने कहा कि अगर सरकार अनुमति दे तो वह बांग्लादेश जाकर वहां के मुसलमानों को समझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेशी मुसलमानों से कहेंगे कि इस्लाम कभी जुल्म करने की अनुमति नहीं देता है, बल्कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की बात करता है।

 

मौलाना ने अजमेर शरीफ दरगाह पर सर्वे पर दिया था बयान

अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह का सर्वे कराने को लेकर वाद दायर किया गया है। इसे लेकर मुस्लिमों में रोष व्याप्त है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने अजमेर जाने से पहले इसे षड्यंत्र बताया था। मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत मस्जिदों, मदरसों मजारों पर दावे करके मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 800 साल से स्थापित दरगाह अजमेर शरीफ पर मंदिर का दावा करना षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। इससे देश में नफरत का माहौल बनाकर मुसलमानों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

देश को कमजोर करने वाले वफादार नहीं हो सकते

मौलाना ने कहा कि किसी भी धर्म या जाति को कमजोर करने का मतलब है कि देश कमजोर करना। देश को कमजोर करने वाला देश का वफादार नहीं हो सकता है। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा कि अजमेर शरीफ गरीब नवाज दरगाह पर कोर्ट में दायर याचिका के बाद मुसलमानों में गुस्सा और बेचैनी है।

  • Related Posts

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।