खुल गए सोमेश्वर देवता मंदिर के कपाट

Spread the love

उत्तरकाशी। यमुना घाटी के गीठ पट्टी के 12 गांवों के आराध्य देव सोमेश्वर (समेश्वर) देवता के मंदिर के कपाट बैसाखी पर शनिवार सुबह 6 बजे खोल दिए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालु आगामी 6 महीने तक खरसाली में सोमेश्वर देवता के दर्शन कर सकेंगे। सोमेश्वर देवता का मंदिर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में है, जहां पर कपाट खोलने के लिए परंपराओं के अनुसार बैसाखी से एक दिन पहले विशेष पूजा शुरू हो गई थी।

यमुनोत्री धाम से सटे गीठ पट्टी के खरसाली समेत बनास, पिंडकी, मदेश, निसणी, दुर्बिल, कुठार, दागुणगांव, बाडिया, राना, कुपड़ा, त्रिखली-कुनसाला के 12 गांवों में सोमेश्वर देवता आराध्य देव के रूप में पूजे जाते हैं। सोमेश्वर देवता का मंदिर यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में हैं। शनिवार यानी 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व पर सोमेश्वर देवता के कपाट 6 महीने के लिए विधि विधान के साथ खोले गए।यमुनोत्री धाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि बैसाखी के अवसर पर सुबह 6 बजे सोमेश्वर देवता के मंदिर के कपाट खोलने और विशेष पूजा अर्चना के बारे में बताया।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद सोमेश्वर देवता भी 6 महीने के विश्राम पर चले जाते हैं। इसलिए शीतकाल में उनके मंदिर के कपाट भी बंद रहते हैं। शुक्रवार को कपाट खोलने की प्रक्रिया के तहत मंदिर में विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। जिसके तहत उनका अभिषेक कर सिंहासन पर विराजमान कर दिया गया। शनिवार  सुबह श्रद्धालुओं ने सोमेश्वर देवता के दर्शन किए। अपने आराध्य देवता के दर्शन के लिए गीठ पट्टी के 12 गांव के लोग शुक्रवार सुबह से ही खरसाली में जुटने शुरू हो गए थे।

  • Related Posts

    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                     …

    महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान  एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।    (“विषय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैंने अपनी जिंदगी में इतना घटिया IAS ऑफिसर कभी नहीं देखा है भाई?

    • By User
    • November 2, 2026
    • 7 views
    मैंने अपनी जिंदगी में इतना घटिया IAS ऑफिसर कभी नहीं देखा है भाई?

    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 8 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 17 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए