संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
मैं देखता हूँ, दिखवाता हूँ…!
मैं देखता हूँ, दिखवाता हूँ…पता करता हूँ,
अफसरों के सरकारी जवाब सुनवाता हूँ।
आपने यह मामला मेरे संज्ञान में लाया है,
हमारा बेटा भी सुबह से घर नहीं आया हैं।
देखिये, हमारे पास और भी काम होते हैं,
हमारे बच्चे भी पापा-पापा करके रोते हैं।
मैं देखता हूँ, दिखवाता हूँ, पता करता हूँ,
अफसरों के सरकारी जवाब सुनवाता हूँ।
मुझे इस बारे में आपने अभी-2 बताया है,
हम कड़ी कार्रवाई करेंगे वादा दोहराया है।
आप हमपे यकीन कीजिये, हमें भरोसा है,
सरकार ने आज तक आश्वासन परोसा हैं।
मैं देखता हूँ, दिखवाता हूँ, पता करता हूँ,
अफसरों के सरकारी जवाब सुनवाता हूँ।
देखिये साहब आकस्मिक अवकाश पे है,
वह आते ही मामले की तहकीकात करेंगे,
अपनी जवाबदेही से वे कभी ना मुकरेंगे।







