डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
चौपाइयाँ (जेठ महीना)
ताप-कोष है जेठ महीना।
तन से बहता बहुत पसीना।।
सूरज आग बरसता दीखे।
चले बवंडर भूत सरीखे।।
धूल भरी आँधी भी चलती।
जैसे पृथ्वी डगमग करती।।
पोखर-नदी-तड़ाग काँपते।
जीव-जंतु सब दिखें हाँफते।।
जेठ माह हरियाली-घातक।
दिखे अवनि यह प्यासा चातक।।
जब आता आषाढ़ महीना।
तब तन होता मुक्त पसीना।।
ताप निरंतर घटता जाए।
जब अंबर पानी बरसाए।।







