गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
यह सच है कि मैंने—————
———————————————————–
यह सच है कि मैंने,
तुम्हारी कभी पूजा नहीं की,
तुमको एक प्रतिमा बनाकर,
क्योंकि मैं स्वयं को,
नास्तिक जो कहता हूँ ,
मुझको खुद पर इतना विश्वास है कि मैंने,
कभी नहीं झुकाया सिर तेरी तस्वीर को,
मुझको भय इसका भी नहीं कि,
हो जायेगा मेरा पथ विचलित,
तुम्हारे दिये गए श्राप से,
लेकिन मेरा कदम और लक्ष्य,
नेक और अटल है।
यह सच है कि,
मेरा यह शरीर एक दिन,
मुझसे दगाबाजी करके,
तुम्हारी शरण में ही आयेगा,
लेकिन जिन्दा हूँ जब तक,
उसकी मेहरबानी है मुझ पर तब तक,
उसी के उपदेशों का मैं अनुयायी हूँ ,
वह मेरा गुरु है,
और डरता हूँ सिर्फ उसी से,
उसी के कारण,
बेदाग हूँ मैं अब तक,
उसी पर मुझको पूरा विश्वास है,
उसी ने दी है मुझको,
उमंग और सलाह जीने की।
यह सच है कि,
उसका पवित्र प्यार तू ही है,
लेकिन उसका निवास मुझमें भी तो है,
उसी पर तो अभिमान करके कहता हूँ मैं,
हे हिंदुस्तान,
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ ,
इतना जैसे कि,
किसी शहीद ने,
तुमको दिये है अपने प्राण,
निःस्वार्थ और सच्चे दिल से,
तेरी प्रशंसा और पूजा करके।
यह सच है कि—————-।






