काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सात रंग की अमिट कहानी
लाल रंग भरता जुनून है।
प्यार सिखाता नित्य दून हैं।।
नारंगी उर्जा का वाहक।
उत्साहित कराता बन नायक।।
पीला रंग खुशी नित लाता ।
आशा का यह दीप जलाता।।
प्रेम और विश्वास *हरा* है।
जीवन हेतु सहज गहरा है।।
नीला शांति वफादारी की।
कहे कहानी मृदुचारी की।।
रंग आसमानी सपनों की।
कहे कहानी वह अपनों की।।
रंग वैगनी आकर्षण की।
कहे कहानी प्रिय हर्षण की।।
सप्त रंग की भव्य कहानी।
सुनते जाना सहज जुबानी।।






