काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
जीने की कला
दुख को सुख को एक जानना.
सदा कष्ट को सहज मानना..
जीने की यह नृत्य कला है.
नहीं तो जीवन एक बला है..
है संघर्ष जिसे मनभावन.
पीड़ित मानस सदा सुहावन..
वही विश्व का कलाकार है.
हर हालत में निर्विकार है..
जो अपने में जी लेता है.
हँस कर सबकुछ पी लेता है..
मन उदास फिर भी खुश रहता.
जीने की वह कला समझता..
है परमार्थ जिसे अति सुन्दर.
सेवा भाव स्वर्णमय मनहर..
अति उदार की जो प्रतिमा है.
कला सिद्धि की वह गरिमा है..






