पंजाब में सरकारी अस्पताल में जाने को तैयार नहीं हैं विशेषज्ञ डाक्टर

Spread the love

 

सुभाष आनंद

 

 

पंजाब में सरकारी अस्पताल में जाने को तैयार नहीं हैं विशेषज्ञ डाक्टर

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 252 विशेषज्ञ डाक्टर्स को 2 वर्ष के डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के पश्चात पंजाब के विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। पी.जी एवं डिप्लोमा करने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने इन डॉक्टरों से बांड भरवाए थे कि वह अपनी शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात कम से कम 2 वर्ष तक पंजाब सरकार को अपनी सेवाएं देंगे।

पहले नीति के अनुसार इन डॉक्टरों को सीनियर रेजिडेंट बना दिया जाता था, जो मेडिकल कॉलेजों में तैनात होते थे। अब इन डॉक्टरों को नई नीति के अनुसार पंजाब के विभिन्न सिविल हॉस्पिटलों में बांडेड सर्विस करनी पड़ेगी, जिसके लिए प्रत्येक डॉक्टर को 81,562 रुपए के लगभग सैलरी दी जाएगी। यदि वह सरकारी नौकरी में नहीं आना चाहते तो उन्हें निर्धारित बांड मनी सरकारी खजाने में जमा करवानी होगी।

देखने में आया है कि सरकारी नीतियों के कारण डॉक्टर सरकारी सेवा में आने से परहेज कर रहे है। प्राइवेट मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में तीन से चार लाख के पैकेज दिए जा रहे है। इसी कारण पिछले दिनों में फिरोजपुर सहित कई जगहों के सिविल अस्पतालों के कई विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे कि बच्चों के स्पेशलिस्ट और ऑर्थो स्पेशलिस्ट सरकारी नियमित नौकरियां छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जा चुके हैं। जहां उन्हें अच्छा भविष्य दिखाई देता है। बड़े-बड़े अस्पतालों में काम करने से शोहरत भी बढ़ती है और कई प्रकार की जटिल सर्जरी करने का भी अनुभव भी मिलता है।

 

सरकार ने फिरोजपुर के सिविल हॉस्पिटलों में विभिन्न विशेषज्ञों,माहिरों को तैनात किया है,जिनकी संख्या 16 है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर में आठ माहिर डॉक्टर तैनात किए गए हैं ,जिसमें एनिस्थीसिया विशेषज्ञ , गायनी, माइक्रोबायलॉजी, बच्चों के विशेषज्ञ , टी बी चेस्ट और कानों व गले के डाक्टर शामिल हैं। फिरोजपुर के जीरा सिविल हॉस्पिटल में सात माहिर डॉक्टर तैनात किए गए हैं , जिनमें रेडियोलाजिस्ट,सर्जन , गायनी,पैथालोजिस्ट, एनीस्थीसिया और एक जनरल मेडिसन हैं,जबकि गुरुहरसहाय में एनीस्थिसिया का एक विशेषज्ञ लगाया गया है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुआ जैसे कि पहले बताया जा चुका है कि इन बांडेड डॉक्टरों को सरकारी नौकरी करनी पड़ेगी।

सूत्रों से पता चला है कि सिविल अस्पताल में दोनों महिला गाइनेकोलॉजिस्ट छुट्टी पर जाने वाली है यदि नई गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर हाजिर नहीं होती तो जच्चा बच्चा विभाग में भारी समस्या बन सकती है।

 

उधर, डॉक्टरों की सरकारी यूनियन पी.सी.एम.एस का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टर को कम वेतन पर काम करने को कहा जा रहा है जो काफी चिंता का विषय है , इन डॉक्टरों को सरकारी डॉक्टर जितना वेतन और उनके साथ-साथ भत्तों को देकर संतुष्ट किया जाना चाहिए। आजकल इतना वेतन आम स्टाफ नर्स ले रही है, यह सरकार द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों का खुलेआम शोषण है। कई डॉक्टरों ने तो बांड मनी जमा करवाने का मन बनाया हुआ है और वह सरकारी नौकरी में नहीं आना चाहते ,क्योंकि प्राइवेट सेक्टर में उनका भविष्य काफी अच्छा है।

 

सरकार की नीतियां ठीक ना होने के कारण ही डॉक्टर सरकारी जॉब में नहीं आना चाहते जबकि विशेषज्ञ डॉक्टर को मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों में आकर्षित करने के लिए ऊंचे ऊंचे वेतन और इनसेंटिव दिए जा रहे हैं।       (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।