इंद्रधनुष के स्वाद।

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र,अयोध्या(उ0प्र0)

इंद्रधनुष के स्वाद।

रहे सदा सतरंगी जीवन,

चाहत सबकी रहती है।

इंद्रधनुष को देख जिस तरह,

राहत मन को मिलती है।।

सप्त रंग की अद्भुत रेखा,

सजी दिखे नभ-मंडल पर।

धनुष सदृश यह गगनांगन में,

शुभकर रहे अमंगल पर।

होकर निर्मित जल-बूँदों से,

रवि-आभा सँग पलती है।।

रहे सदा सतरंगी………।।

विविध रूप-रँग इस जीवन के,

इंद्रधनुष में दिखते हैं।

वाह्याकर्षण छलिया बनकर,

कैसे सबको ठगते हैं?

चित्ताकर्षक अतुलित छवि यह,

पुनि-पुनि जग को छलती है।।

रहे सदा सतरंगी………..।।

हरे-बैंगनी,नीले-पीले,

नारंगी – सतरंगी सब।

लाल-जामुनी रंग निराले,

याद दिलाते हैं अब-तब।

कैसे जीवन रूप बदलता,

कैसे संध्या ढलती है??

रहे सदा सतरंगी………..।।

कभी प्रसन्नता अतिशय मिलती,

कभी उदासी छाती है।

कभी मधुर गीतों को गाते,

कभी तो राग रुलाती है।

मिश्रित रंगी इंद्रधनुष सम,

जीवन-रेखा चलती है।।

रहे सदा सतरंगी जीवन,

चाहत सबकी रहती है।।

  • Related Posts

    राधिका की प्रतीक्षा

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम    …

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views

    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।