सबकी हिन्दी।

Spread the love

डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी।

सबकी हिन्दी।

 

हिन्दी में मस्ती ही मस्ती।

हिन्दी में नैतिकता बसती।।

मानवता का मंत्र सिखाती।

दिव्य भावमय तंत्र बनाती।।

 

सहज मधुर अति मोहक भाषा।

सकल विश्व की जागृत आशा।।

भारतीय संस्कृति की रचना।

विश्वबंधु भाव संरचना।।

 

कोमल मृदुल भव्य हितकारी।

सर्वोत्तम यह शाकाहारी।।

सत्व समाहित इस भाषा में।

सत्य सुशोभित परिभाषा में।।

 

रसमय मधुमय शिवमय कविता।

शीतल करती बनकर सरिता।।

छंदों का य़ह हिम -आलय है।

जन-कल्याणी शिव-आलय है।।

 

माँ सरस्वती की शुभ कन्या।

गीत मधुर संगीत अनन्या।।

स्तुत्य अलंकृत अलंकार है।

हिन्दी भाषा निर्विकार है।।

 

जो भी हिन्दी को अपनाता।

वह जीवन का हर सुख पाता।।

अति कमनीय काम्य सुखराशी।

हिन्दी अमृत घट अविनाशी।।

 

 

  • Related Posts

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंधुत्व का दीपक

    • By User
    • November 12, 2026
    • 7 views
    वंधुत्व का दीपक

    कर्मफल      (भाग 28)

    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views
    कर्मफल       (भाग 28)

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    कण्डारकुवा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 6 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।