डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
दोहे
दुश्चिंतन होता सदा, सामाजिक अपराध।
मान-हानि हो राष्ट्र की, उन्नति रुके अबाध।।
कष्ट कभी मत दीजिए, किसी जीव को मीत।
यही सनातन धर्म है, कहते शास्त्र पुनीत।।
औषधि लत की हो नहीं, लत करती बरबाद।
बुरी आदतों से पुरुष, हो जाता जल्लाद।।
सबको रखना चाहिए, सदा स्वच्छ परिवेश।
रखे स्वस्थ सबको यही, चाहे रंक-नरेश।।
मानव-धर्म निभाइए, मनसा होकर मग्न।
होता नहीं सुकर्म का, शुभ मुहूर्त या लग्न।।






