काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
आत्मनियंत्रण
खुद पर हो विश्वास अति, मन में दृढ़ विश्वास।
सीमा रेखा का सदा, दिल में हो अहसास।।
खुद को रखकर संयमित, व्यवहारों को सीख।
मर्यादित सद्भावना, में ही नियमित दीख।।
सदा संभालो स्वयं को, अपने में ही जाग।
सात्विक मधुर स्वराज में, हो अनुपम अनुराग।।
हृदय विराट विशाल हो, सबके प्रति मधु भाव।
आत्मा नें हो जागरण, यही बने प्रिय गाँव।।
सुनकर सबकी बात को, रहो सहज गंभीर।
कभी कटाक्ष करो नहीं, दिखना अतिशय धीर।।
सीमांकित हो जिंदगी, नपा-तुला संवाद।
सीमा रेखा खींच कर, रहो नित्य आवाद।।
मत विरोध में पड़ कभी, जीवन रहे स्वतंत्र।
पीड़दायी है जगह, जहाँ सभी परतंत्र।।
संस्कृति यह अनमोल है, जहाँ स्वतंत्र विचार।
आत्मनियंत्रण दिव्यता, का हो सदा प्रचार।।







